फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1358 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में बुधवार को 1358 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 476 और 45 से 59 वर्ष तक की आयु के 882 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक 1,15,375 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक और विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर शहर के लोगों का टीकाकरण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही होगा। नागरिक चिकित्सालयों में हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को टीके लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार व शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है। जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों में भी सोमवार व वीरवार को कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। अब आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण हर बुधवार को होगा। आरोग्य सेतु ऐप या कोविन ऐप पर टीकाकरण स्थान चुनकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें