फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षीय मासूब गच्चे समेत जिले में छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सेामवार को दो वर्ष के बच्चे समेत कोरोना के छह और नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें झंडूता क्षेत्र के पांच लोग और बिलासपुर डियारा सेक्टर की एक डिस्पेंसिरी की चिकित्सक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि इनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं। वहीं एक बाहरी राज्य से आया हुआ युवक पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संक्रमितों में पांच गृह संगरोध में थे। लेकिन बिलासपुर के डियारा सेक्टर का युवक किसी प्रकार के संगरोध में नहीं था। इनमें से चार संक्रमित सुन्हाणी पंचायत के बरड़ गांव के है। वहीं पांचवां संक्रमित बिलासपुर डियारा सेक्टर की है। छठवां संक्रमित 25 वर्षीय युवक झंडूता के बल्ह चलोग का है। सह 18 अगस्त को लुधियाना से आया था। सुन्हानी के बरड़ में आए संक्रमितों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। डॉ.दड़ोच ने बताया कि अब जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 269 पहुंच गया है। इनमें से 151 ने कोरोना से निजात पा ली है। 118 एक्टिव केस हैं। संक्रमितों को कोविड केयर केंद्र शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें