फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के एम्स में 37 मजदूरों समेत 43 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
नगर पंचायत तलाई के गुरनाझाड़ी मंदिर सडक पर कोरोना पॉजिटिव महिला को कोविड केयर सेंटर चांदपुर ले ज - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर में छह साल के बच्चे सहित 39 और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

एम्स में ही 134 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
तलाई में पॉजिटव आई महिला के घर के 50 मीटर दायरे में बना कंटेनमेंट जोन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/शाहतलाई। जिले में शनिवार को कोरोना के एक छह साल के बच्चे सहित 39 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 37 मजदूर कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स के शामिल है। इनके अलावा घुमारवीं से एक और नगर पंचायत तलाई से एक महिला शामिल है। सभी मजूदरों को साइट संगरोध में रखा गया था। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही अब बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 258 तक पहुंच गया है। इनमें से 134 लोग एम्स के ही शामिल हैं। वहीं, 141 संक्रमित कोरोना से निजात पा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार सुबह जिले में कोरोना के 39 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत तलाई के गुरनाझंडी मंदिर सड़क पर एक दुकानदार की 28 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। इसका पति और बेटा तलाई में दुकानदारी करते हैं। तीनों 11 अगस्त को सहारनपुर से शाहतलाई आए थे। तीनों के 19 अगस्त को कोविड सैंपल लिय गए थे और तीनों होम क्वारंटीन थे। शनिवार को तीनों में से उपरोक्त महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं घुमारवीं के नैण गांव में भी एक 6 वर्षीय बच्चा संक्रमित पाया गया है। डॉ.दरोच ने बताया कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर चांदपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गुरनाझंडी को कराया गया सैनिटाइज, कंटेनमेंट जोन घोषित
उधर, प्रशासन ने तलाई के गुरनाझंडी मंदिर से लेकर संक्रमित के आवास तक सैनिटाइज कर दिया है। थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने मौके पर पहुंच कर सख्त हिदायत दी है कि किसी को इस क्षेत्र में आने जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कोरोना पॉजिटिव आई महिला के निवास से 50 गज के क्षेत्र को कंटेनमेट जोन व वार्ड 6 को बफर जोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग व आशा वर्कर क्षेत्र में कम्युनिटी स्प्रेड न बने। इसके लिए संक्रमित के प्रथम संपर्क में आए व्यक्तियों के आंकड़े इकट्ठे करने में जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें