फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 2 लोगों की मौत, 96 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं जिला में वीरवार को कोरोना के 96 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते जिला में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1305 हो गई है। वहीं 121 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला में वीरवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत नेरचौक में वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत बिलासपुर में हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से 733 सैंपल लिए गए, जिनमें से 75 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दिहाड़ से 32 वर्षीय, बाड़ी भगोट से 50, 26, 48, 50, 25, 30 वर्षीय, थंड़ोरा से 19 वर्षीय, तलवाड़ा से 89 वर्षीय, बस्सी से 66 वर्षीय, मटनोह से 58, 2 वर्षीय, भटेड़ से 13, 21, 11 वर्षीय, जोल से 36 वर्षीय, त्यूगंली से 47 वर्षीय, नेरी से 42 वर्षीय, रोपा से 3, 45 वर्षीय, थथल से 24 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें