फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में 1550 शादियों को मंजूरी, नियमों की अवहेलना पर 7 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना के चलते पिछले दो माह में बिलासपुर में 1550 शादियां करवाने की अनुमति प्रशासन ने दी है। कई जगह पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। प्रशासन ने चालान काटकर उन्हें चेतावनी भी दी है। जहां कुछ लोग नियमों का पालन करते हुए शादी कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कोविड नियमों का उल्लंघन कर धाम और बरात का आयोजन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए जिला प्रशासन बखूबी कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

जिला के चारों उपमंडलों के एसडीएम लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं। झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा सुबह से शाम तक लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों पर नकेल भी कस रहे हैं। विकास शर्मा ने कहा कि झंडूता में 560 शादियों की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा जिला मुख्यालय का कार्यभार संभालने के बाद लगातार फील्ड में लोगों का हालचाल पूछने वाले एसडीएम रामेश्वर अधिकारियों के लिए मिसान बन रहे हैं। सुबह आठ बजे ही वह निरीक्षण करने के लिए निकलते हैं और शाम को पांच बजे वापस आते हैं। इस दौरान लोगों को महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बताया कि सदर में 418 शादियों की अनुमति दी गई है। बिना मास्क के 485 चालान काटकर 2.81 लाख जुर्माना वसूला है। एक शादी में नियमों की अवहेलना पर चालान काटा गया है।
विज्ञापन

वहीं घुमारवीं में 314 शादियों की अनुमति मिली थी। तीन का चालान हुआ है। इसके अलावा श्री नयनादेवी जी में 258 कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति दी गई है। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि यहां पर कोई भी चालान नहीं हुआ है। वहीं झंडूता में 560 शादियों की अनुमति दी गई है और तीन चालान काटे गए हैं। चालान काटने की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें