फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कर्मचारी पॉजिटिव, समोह स्कूल दो दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। रावमापा समोह में 3 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। स्कूल को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश दे दिया गया है। जिले में अब कोरोना के 11 एक्टिव मामले हो गए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में मंगलवार को कसोल से 53 वर्षीय, वहीं रावमापा समोह से 57, 40, 42 वर्षीय स्कूल कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रावमापा समोह के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अब स्कूल को दो दिन के लिए बंद रखा जाएगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटिजन टेस्टिंग से 1251 सैंपल लिए गए। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 91 सैंपल शिमला भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें