फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 20 नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
corona cases in Bilaspur
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2707 पहुंच गया है। 223 एक्टिव केस हैं। इस बीच, जिले 47 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को रैपिड एंटीजन से लिए 281 सैंपलों में से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं रविवार को लिए गए सैंपलों में से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को 69 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि निचली भटेड़ से 59 वर्षीय, जुखाला से 29 वर्षीय, गंगलोह से 19 वर्षीय, खरोटा से 44 वर्षीय, संदेरा से 20 वर्षीय, अंबुवाला से 28 वर्षीय, पंजेतां से 49 वर्षीय, घिलोर से 38 वर्षीय, कोसरियां से 40 वर्षीय, कोठी से 36, 8 वर्षीय, तलवाड़ से 49,44 वर्षीय, नारल से 44, 10, 52, 44, 17 वर्षीय, जंदोरी से 31 वर्षीय, भटवाड़ा से 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी को नियम के अनुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें