बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले में सक्रिय मामले 124 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच करने के लिए रैपिड एंटीजन के 749 सैंपल लिए जिनमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बलोह से 56 वर्षीय, 27 वर्षीय, 4 साल का बच्चा, 2 साल का बच्चा, कुजनेल से 38, मरहाना से 73, देहरा से 70, 73, भगेड़ से 85, नोआ से 53 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।