बिलासपुर। जिले में सोमवार को 6 बच्चों समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। रैपिड एंटीजन से 910 सैंपल लिए थे जिनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी भेजे गए सैंपलों में से 12 संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोटलु ब्राह्मणा से 6 वर्षीय, 8, संगास्वीं से 37, 13, 34, चुड़वाणी से 65, 40, 16, बड्डू से 14, अबढानीघाट से 48, जुखाला से 52, भगेड़ से 45, बिल्लौर से 35, 35, देहरा से 70, 44, धरोटी से 16, रौड़ा सेक्टर से हाउस नंबर 126 से 78, बरमाणा से 30, खतेड़ से 48, एसीसी कॉलोनी बरमाणा से 53 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।