बिलासपुर। जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामले 109 हो गए हैं। सोमवार को 7 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 265 सैंपल लिए गए, जिनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जरोआ से 82, 20, 18 वर्षीय, तंथा से 27 वर्षीय, डंगवाण 15, 42 वर्षीय, भपराल से 31 वर्षीय, धराड़सानी से 75, 86 वर्षीय, बल्ह चुराणी से 59 वर्षीय, कोसरियां सेक्टर से 39 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।