बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। शुक्रवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 141 एक्टिव मामले हो गए हैं। शुक्रवार को 8 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 1416 सैंपल लिए गए, जिनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलसीहणा से 22, 47, 77, 15, 39, 18, 46 वर्षीय, कुडानी से 21 वर्षीय, माकड़ी से 20 वर्षीय, कोलणु से 37 वर्षीय, जमथल से 18 वर्षीय, सौणखर से 69, 65 वर्षीय, गलयाणा से 73 वर्षीय, कनौण से 15 वर्षीय, कोहलवीं से 21 वर्षीय, बड़गांव से 32 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।