बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों की रफ्तार अब कम हो गई है। सोमवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल एक्टिव मामले 110 हो गए हैं। वहीं सोमवार को 14 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में सोमवार को रैपिड एंटिजन से 1360 सैंपल लिए गए, जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मल्यावर से 68, 70 वर्षीय, बेहना ब्राह्मणा से 37 वर्षीय, द्रोबड से 12, 16 वर्षीय, खुलमी से 38, 62, 77, 62, 61, 70, 35, 13, 12, 4, 55 वर्षीय, लोअर निहाल बिलासपुर से 23 वर्षीय, जांगला से 27 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।