बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों की रफ्तार अब कम हो गई है। रविवार को जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिला में 105 एक्टिव मामले हो गए हैं। रविवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रविवार को रैपिड एंटिजन से 336 सैंपल लिए गए, जिनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़गांव से 35, 44, 63, 52, 28 वर्षीय, भगेड़ से 52 वर्षीय, बैहना जट्टा से 54, 22 वर्षीय, बैरी मझवाड़ से 62 वर्षीय, मयोथ से 20 वर्षीय, भुल्सवाएं से 38 वर्षीय, गनसेड से 41, 42, 68 वर्षीय की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।