बिलासपुर। जिले में अब कोरोना के मामलों में कम दर्ज की जा रही है। मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामले 102 हो गए हैं। मंगलवार को 14 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 1298 सैंपल लिए गए जिनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भदरेट से 28 वर्षीय, फॉरेस्ट कॉलोनी चंगर सेक्टर बिलासपुर 55, 40 वर्षीय, खुलवीं से 56, 32 वर्षीय, बोह से 50, 1, 50, 1 वर्षीय, मलराओं से 52 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।