बिलासपुर। जिले में अब कोरोना के मामलों में कमी आई है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब एक्टिव मामलों की संख्या 196 रह गई है। 73 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में मंगलवार को रैपिड एंटिजन से 1367 सैंपल लिए गए। इनमें 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरोटा से 70 वर्षीय, बछरेण से 29 वर्षीय, धवाली से 33 वर्षीय, वाल्मीकि कॉलोनी से 63, 37, 13 वर्षीय, बेहना जट्टा से 32 वर्षीय, धनोह से 24 वर्षीय, देवला छांब से 47 वर्षीय, बैरी रजादियां से 36 वर्षीय, सुनाण से 36 वर्षीय, बरमाणा से 16, 13, 98, 32, 27 वर्षीय, उसनाड़ से 53 वर्षीय, माकड़ा से 42 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।