फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह के बच्चे,कंगुवाल रेलवे प्रोजेक्ट के दो कर्मियों सहित जिले में 47 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शनिवार को सात माह के बच्चे और कंगुवाल रेलवे प्रोजेक्ट के दो कर्मियों सहित कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 42 ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

शनिवार को रैपिड एंटीजन से 333 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें 36 पॉजिटिव पाए गए। आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में 11 संक्रमित पाए गए हैं। 292 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं के कोठी से 42 साल का व्यक्ति, भगुंडा तड़ौन से 20 वर्षीय युवक, टांडा घुमारवीं से 38 वर्षीय महिला, दकड़ी चौक से 17 वर्षीय युवक, एसबीआई बैंक बड़सर से 48 वर्षीय कर्मचारी, गाहर से 32 वर्षीय व्यक्ति, डियारा सेक्टर बिलासपुर से 57 वर्षीय व्यक्ति, शिवा कॉलेज से 43 वर्षीय कर्मी, डियारा सेक्टर से 17 वर्षीय युवक, रौड़ा सेक्टर से 57 वर्षीय व्यक्ति, कोसरियां से 31 वर्षीय व्यक्ति , एसीसी बरमाणा से 58 वर्षीय महिला, रौड़ा सेक्टर से 61 वर्षीय व्यक्ति, श्री नयनादेवी जी वार्ड नंबर एक से 47 वर्षीय व्यक्ति, स्वारघाट से 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वार्ड नंबर एक श्री नयनादेवी जी से 57 वर्षीय व्यक्ति, बैहल से 35 वर्षीय महिला, डोलरू से 71 वर्षीय महिला, पडांगल से 39 वर्षीय व्यक्ति, डडोग से 47 वर्षीय महिला, गसौड़ से 26 वर्षीय व्यक्ति, दयोली से 18 वर्षीय, थाना नालागढ़ से 23 वर्षीय, दयोली से 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

थाच से 41, 2, 70, 69 वर्षीय, खल से 28 वर्षीय, सलोआ से 45 वर्षीय, नेरस से 31 वर्षीय, छोटी बदवाड़ से 50 वर्षीय, बाला से 47 वर्षीय, सुंदरू से 18 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। कंटेनमेंट जोन नयनादेवी जी वार्ड नंबर 3 से 29 वर्षीय, कंगुवाल रेलवे प्रोजेक्ट से 40 वर्षीय, मेन मार्केट बिलासपुर 40 वर्षीय, जुखाला से 14 वर्षीय, बरवार से 42 वर्षीय, भुजवाणी से 7 माह का बच्चा संक्रमित हुआ है। कंगुवाल रेलवे प्रोजेक्ट से 30, बरवार से 40, सनौर से 72 और 48 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। जिले में कोरोना के 486 एक्टिव मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें