फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोआ के 12 ग्रामीणों समेत कोरोना के 23 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन कोराना के मामलों में वृद्धि हो रही है। सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। जिले में शनिवार को नोआ गांव के 12 लोगों सहित कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 157 हो गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार को कोट से 53 वर्षीय, डेडवीं से 23 वर्षीय, नोआ से 47, 7, 25, 53, 32, 9, 18, 20, 28, 53, 45, 36 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रौड़ा सेक्टर से 37, 65, 67 वर्षीय, करलोटी से 66 वर्षीय, सागर व्यू होटल से 54 वर्षीय, निहारखन से 48 वर्षीय, चलेड़ा से 60 वर्षीय, तलाई से 50 व 28 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटिजन से 367 सैंपल लिए गए। इनमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें