फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 13 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसके चलते अब कोरोना का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 61 हो गई है। इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में बुधवार को अवधानी के 5 लोग और निहाल के 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अवधानी से 41, 17, 19, 58, 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं निहाल से 57, 25, 50, 8, 42, 42, 54, 44 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को रैपिड एंटिजन से 405 सैंपल लिए गए। इसमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों की अनुपालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें