बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 48 हो गई है। इनका इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को कठलग से 36 वर्षीय, सयोला से 20 वर्षीय, भाखड़ा से 21 वर्षीय व नेला से 21 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। रैपिड एंटिजन से 1329 सैंपल लिए गए। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 नियमों की अनुपालना करने की अपील की है।