बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों का आंकड़ा 58 हो गया है। इनका इलाज किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सनौर से 27, 41, 39, 10, 59 वर्षीय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निहाल से 50 वर्षीय संक्रमित हुआ है। शुक्रवार को रैपिड एंटिजन से 142 सैंपल लिए गए। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार के सैंपलों में से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।