बिलासपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केसों का आंकड़ा 54 पहुंच गया है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को रैपिड एंटीजन से 180 सैंपल लिए गए। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निहाल से 43 वर्षीय महिला, जुखाली से 10 वर्षीय बच्चा और लखनपुर से 46 वर्षीय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।