बिलासपुर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली कर दी है। मंगलवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 52 पहुंच गया है। इनका इलाज किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मंगलवार को ऋषिकेश से 49 वर्षीय, छत से 63, 58 वर्षीय और बल्लु से 16 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को रैपिड एंटिजन से 238 सैंपल लिए गए, इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।