बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में कुल 8 एक्टिव मामले हैं, इनका इलाज किया जा रहा है। कोरोना नियमों की पालना करने से जिले में राहत मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना के 21 सैंपल लिए गए। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। 20 सैंपल शिमला भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।