बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिलेभर से कोरोना टेस्ट के लिए 90 सैंपल लिए जिनमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 50 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर से लिए गए सैंपलों के आधार पर कोरोना की संक्रमण दर 33.3 फीसदी रही।
उन्होंने कहा कि दो लोग डीसीएचसी में उपचाराधीन हैं, वहीं एक को डीसीएच रेफर किया गया है। अन्य आइसोलेट में हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 316 हैं।