फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार को उपायुक्त सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 20 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सक्रिय मामलों की संख्या 107 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 362 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें 30 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल झंडूता में सबसे अधिक 13, सदर में 12, घुमारवीं में चार और श्री नयनादेवी जी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला में कुल 18,454 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 96 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों से अपील है कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें