फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुओं ने पालकी में सड़क तक पहुंचाई बीमार सास

विज्ञापन
ग्राम पंचायत कल्लर के कोट गांव में अपनी बीमार सास को कंधे पर उठाकर ले जातीं बहुएं। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बारिश में बहुओं ने पालकी में सड़क तक पहुंचाई बीमार सास
विज्ञापन

कल्लर पंचायत के कोट गांव में आपसी विवाद के चलते नहीं मिल रही सड़क सुविधा
उपायुक्त ने पंचायत प्रधान और लोक निर्माण विभाग से मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा की ग्राम पंचायत कल्लर के कोट गांव में सड़क सुविधा नहीं मिलने से लोगों को मरीज कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाने पड़ते हैं। ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया। गांव के एक परिवार की बहुओं ने अपनी बूढ़ी सास चंपा देवी को पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाया।
मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई और घर पर कोई पुरुष न होने के कारण बहुओं को ही बारिश में पालकी में बुजुर्ग महिला को सड़क तक पहुंचाना पड़ा। वहां से बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव तक सड़क सुविधा तो है, लेकिन आपसी झगड़े के कारण एक परिवार ने सड़क बंद कर दी है। इससे कई परिवारों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि महिलाओं को कंधा देकर दुभर रास्ते से पालकी सड़क तक पहुंचनी पड़ी।
ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि गांव तक सड़क है, लेकिन बारिश की वजह से सड़क खराब हो गई है। गांव में एक परिवार ने रास्ता रोक दिया है। कहा कि पंचायत निशानदेही करवाएगी। जमीन सरकारी हुई तो वहां से सड़क खुलवा दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। उन्होंने पंचायत प्रधान और विभाग से इसकी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें