बिलासपुर। जिले में कोरोना के 35 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट से 18 व आईजीएमसी भेजे गए सैंपल में से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं वीरवार को जिला के लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं वीरवार को कोविड केयर केंद्र में उपचाराधीन 56 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। वहीं जिला में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 723 पहुंच गया है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कंदरौर से 15 वर्ष का युवक, रौड़ा सेक्टर से 31 वर्षीय, बामटा से 29, 27, 32, 4, 27, 47, बंदला से 41 वर्षीय, कंदरौर से 10 साल, घुमारवीं बाड़ी भपराल से 45 और 39 साल का व्यक्ति, छिवियान श्री नयना देवी से 5 साल का बच्चा, डियारा सेक्टर से 33 साल, मेन मार्केट बिलासपुर से 21 वर्ष का युवक, लखनपुर से 67 वर्षीय बुजुर्ग, छिवियान से 32 वर्षीय युवक, रौड़ा सेक्टर से 22 वर्षीय युवती, रौड़ा से 62, 73 वर्ष के बुजुर्ग और 21 वर्षीय युवती, पालथीं से पांच साल का बच्चा, समोह से 28 वर्ष का युवक, संधोटी से 29 वर्ष का युवक, बल्हु खरयाल से 45 वर्ष का व्यक्ति, संधोटी से 25 वर्ष का युवक, पनोह से 7 साल का बच्चा और पनोह से ही 68 वर्ष का बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
डॉ. दड़ोच ने कहा कि जिला में वीरवार को 56 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना से निजात पाई है। सभी को कोविड केंद्र से घर भेज दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखें। इससे आप सिर्फ अपनी नहीं बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों की जिंदगी भी सुरक्षित करेंगे।