फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के 14 नए मामले, 685 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में कोरोना के 14 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट और 4 की आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव आई है। वहीं अब जिला में कोरोना के कुल 685 मामले हो गए हैं। इनमें से 422 ठीक हो गए हैं। संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं से 61 साल का व्यक्ति, डंगार से 47 साल का व्यक्ति, आईटीआई बिलासपुर से 24 साल का युवक, ऋषिकेश से 27 वर्षीय युवती, भड़ोली कलां से 44 वर्षीय व्यक्ति, गालियां से 11 साल का बच्चा, 80 साल की बुजुर्ग महिला व 78 वर्ष का बुजुर्ग, चोखणा डंगार से 46 वर्ष की महिला, दौड़ से 16 साल का किशोर रैपिड एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव आए हैं। वहीं कंदरौर का 83 वर्ष का बुजुर्ग, कंदरौर से ही 38 वर्ष का युवक, बंदला से 40 वर्ष और कंदरौर से 54 वर्ष के व्यक्ति की रिपोर्ट आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव आई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं आईजीएमसी शिमला में बिलासपुर के एक 72 वर्ष के बुजुर्ग की भी कोरोना के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें