फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्राटेक बागा के 8 मजदूरों समेत 24 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में 2 और 4 साल के बच्चे सहित कोरोना के 24 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। अल्ट्राटेक बागा के 8 मजदूर भी संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन से 222 लोगों के सैंपल टेस्ट किए हैं। जिनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिला में अब संक्रमितों का आंकड़ा 654 पहुंच गया है। वहीं संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वार्ड नंबर 3 गांधी चौक घुमारवीं से 31 वर्षीय महिला, गांव देहलवीं का 37 वर्षीय युवक, गांव अम्बुवाला की 30 वर्षीय महिला, गांव देहरा का 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव दाड़ी का 28 वर्षीय युवक, गांव जांगला की 28 वर्षीय महिला, लखनपुर का 2 साल का बच्चा, लखनपुर की 31 वर्षीय महिला, लखनपुर का 56 वर्षीय व्यक्ति, लखनपुर से ही 64 वर्षीय बुजुर्ग, अल्ट्राटेक टाउनशिप बागा से 49 वर्षीय, 31 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, रौड़ा सेक्टर से 47 वर्षीय, अल्ट्राटेक टाउनशिप बागा से 33 वर्षीय, 31 वर्षीय, 29 वर्षीय, 49 वर्षीय, 37 वर्षीय मजदूर, मेन बाजार बिलासपुर से 25 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला संक्रमित पाई पाई गई है। वहीं पपलाह से 4 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डॉ. दड़ोच ने कहा कि जिला में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं होम आइसोलेट किए गए लोग नियमों का पूरी तरह पालन करें ताकि इस संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें