बिलासपुर। जिले में कोरोना के 15 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। वहीं एक संक्रमित ठीक हुआ है। बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 455 पहुंच चुकी है। 284 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। संक्रमितों को कोरोना नियमों के तहत आईसोलेट किया जा रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वीरवार को पॉजिटिव आए संक्रमितों में घुमारवीं का 50 वर्षीय व्यक्ति फ्लू ओपीडी में किए कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। वहीं बिलासपुर आईटीआई चौक का एक 31 और एक 37 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। नम्होल के मामनू गांव का 31 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट फ्लू ओपीडी में पॉजिटिव पाई गई है। झंडूता के बाला गांव की 22 वर्षीय और औहर के भंजवाणी की 27 वर्षीय गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित हुई है। वह किसी प्रकार के संगरोध में नहीं थी। पनोह गांव के 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं झंडूता के बलघार गांव का 44 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया। समोह गांव के 22 वर्षीय युवक की रेंडम सैंपलिंग की गई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह किसी प्रकार के संगरोध में नहीं था।
इसके अलावा चार लोग जिले में किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एमओएच बिलासपुर डॉ. परविंद्र शर्मा ने की है। कोरोना पॉजिटिव आने से जिला के कई हिस्सों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें करो गांव के वार्ड नंबर सात में प्रेम लाल के घर से छोटा राम के घर तक, ग्राम पंचायत धौन कोठी के जमथल गांव के वार्ड नंबर तीन में मदन लाल के घर से छोटा राम के घर तक कंटेनमेंट घोषित किया गया है। इसके अलावा तल्याणा के वार्ड नंबर सात को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है।