फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई क्वारंटीन केंद्र में कोरोना पॉजीटिव आने के बाद लोगों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। बुधवार देर रात शाहतलाई क्वारंटीन केंद्र में पॉजीटिव मामला आने से लोग सहम गए हैं। पार्षद हरपाल कालिया प्रशासन से मांग की कि शहर के बीच बने चार क्वारंटीन केंद्रों में रखे एक सौ से ज्यादा लोगों को खाना परोस रहे लोगों की सुरक्षा के लिए टेस्ट करवाए जाएं।
विज्ञापन

पार्षद सरोज कुमारी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तलाई पवन कौशल, पूर्व न्यासी देशराज शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कौशल, सुरेंद्र कौशल, सोहन सिंह, हरबंस लाल शर्मा, शशि पाल शर्मा ने कहा कि एक तो प्रशासन ने शहर के बीच क्वारंटीन केंद्र बनाए हैं। लोगों ने पहले भी नगर पंचायत और प्रशासन से इस बारे में विरोध जताया था। लोगों ने मांग की थी कि सेंटर शहर की बजाय बाहर बड़सर या दियोटसिद्ध सड़क पर स्थित होटल या सराय में बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि क्वारंटीन किए लोगों के लिए जब खाना मंदिर न्यास के हॉल में बन रहा है तो अलग से अतिरिक्त लेबर रखना भी उचित नहीं है। मंदिर न्यास के पास पहले से ही लेबर काफी संख्या में है। इसके बावजूद अतिरिक्त लोगों को रखना सरकार के पैसे की फिजूलखर्ची है। इन्होंने उपायुक्त से मांग की कि शीघ्र इस मामले पर जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि क्वारंटीन केंद्र में खाना परोस रहे लोगों की व्यवस्था में लगे हुए लोगों की कोरोना जांच सुनिश्चित करवाई जाए। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की चेकिंग की जाए। यह देखा जाए कि मास्क और अन्य किट का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं? क्योंकि ऐसी शिकायतें लोगों ने पहले भी प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें