फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोल में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की कवायद हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के जोल में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए करीब 26.9 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। संबंधित कमेटी ने एसडीएम घुमारवीं शशिपाल की अध्यक्षता में इसका संयुक्त निरीक्षण कर लिया है। इसके बाद फाइल तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त बिलासपुर को भेजी जाएगी। जिससे घुमारवीं के बच्चों और लोगों को शीघ्र ही अटल आदर्श आवासीय विद्यालय की सौगात मिलने की उम्मीद है। घुमारवीं के विधायक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बुधवार को बिलासपुर पहुंचने पर शिक्षा उपनिदेशक से इसकी फीडबैक ली तथा उन्हें जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किये। स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खुलने की राह आसान हो गई है। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के जोल में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की तैयारी है। स्कूल खोलने के लिए घुमारवीं के विधायक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अधिकारियों से इसकी सारी फीडबैक लेकर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश जारी किये हैं। जिससे घुमारवीं के लोगों और पढ़ाई करने वाले नौनिहालों को इसकी सुविधा जल्द मिल सके। अटल आदर्श आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय स्कूलों की तर्ज पर खुलेंगे। इन स्कूलों में छठी कक्षा से हॉस्टल सुविधा दी जाएगी। आधुनिक आईसीटी लैब, ऑडिटोरियम, जिम, स्वीमिंग पूल, डिजिटल पुस्तकालय, इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए मैदान भी बनेंगे। स्कूल में मेडिकल ऑफिसर, पैरा मेडिकल के पद भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

इनसेट
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं के जोल में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खुलना प्रस्तावित है। इसके लिए 26.9 बीघा भूमि चिन्हित की है। इसकी कमेटी ने ज्वांइट इंस्पेक्शन कर ली है। बुधवार को अधिकारियों से इसकी फीडबैक लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें