फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित हर मरीज को अब चिकित्सक कोरोना के टेस्ट करवाने की सलाह देंगे। स्वास्थ्य विभाग में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जो भी मरीज सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित होगा और स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचेगा। उसे कोविड-19 का टेस्ट करवाने के लिए चिकित्सकों की ओर से परामर्श दिया जाएगा। जिले में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के टेस्ट करवाने का निर्णय लिया है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जो भी मरीज अस्पताल में सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित आता है उसका कोरोना टेस्ट करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें