फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं में चार जमातियों सहित पांच के सैंपल भेजे जांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं में चार जमातियों समेत पांच के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन

गुप्तचर विभाग ने सूचना दी थी कि यह लोग पिछले महीने लखनऊ गए थे
अन्य जमातियों की नहीं हुई है अभी तक चिकित्सा जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल बरठीं में मंगलवार को एहतियात के तौर पर पांच लोगों के सैंपल लिए गए। कोविड-19 की जांच के लिए बरठीं में सैंपल कलेक्शन वाहन के माध्यम से उक्त लोगों का सैंपल लिया गया ताकि जांच की जा सके कि कहीं वे कोरोना से संक्रमित तो नहीं हैं। विभाग ने चार जमातियों सहित एक अन्य व्यक्ति के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उक्त लोगों ने लखनऊ जाने की जानकारी छुपा रखी थी। सोमवार को पुलिस की सख्ती के बाद इन लोगों ने बताया कि वे 13 लोग लखनऊ गए हुए थे और मार्च के पहले सप्ताह ही लौट कर आ गए थे।
उल्लेखनीय है कि गुप्तचर विभाग के सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ कि कुछ लोग पिछले माह जमात में गए थे, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी छुपा रखी है और घर में दुबके हुए हैं। कुछ ग्रामीणों की मदद से प्रशासन ने उनकी पहचान की और सुन्हाणी सहित आसपास की पंचायतों के 13 लोगों की जमात में जाने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने उनकी जांच के आदेश दिए थे, इस कारण 13 में से चार जमातियों ने बरठीं में जांच वाहन के माध्यम से अपनी जांच करवाई। 9 जमातियों की जांच होना शेष है।
विज्ञापन

खंड चिकित्साधिकारी एचआर कालिया और बरठीं के चिकित्सक डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि उनके सैंपल ले लिए गए हैं, उन्हें शिमला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह जांच वाहन पूरी तरह से सुरक्षित है और यह वाहन अब 17 अप्रैल को बरठीं में आएगा। इस दिन और सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने संक्रमण की जांच करवानी हो तो वह 17 अप्रैल को अपनी जांच चिकित्सा केंद्र में करवा सकता है।
विज्ञापन

उधर बीएमओ कालिया ने बताया कि जिन व्यक्तियों की सांस फूलती हो और ज्यादा खांसी के शिकार हों, वही व्यक्ति जांच करवाएं और छोटी-छोटी बीमारी को लेकर अस्पताल में न आकर घर में ही अपना उपचार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें