फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में एक्टीव केस फाइडिंग का कार्य पूरा:गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि जिला में एक्टिव केस फाइंडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें कुछ लोगों को सर्दी जुकाम पाया गया है। उन्होंने बताया कि विदेशों से लौटे 43 लोग अभी भी होम क्वारंटीन में हैं, जबकि जिला में 519 लोग अभी भी क्वारंटीन में रखे गए हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। ये बातें उपायुक्त ने बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में लोग सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। गांव के लोग ज्यादा बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि फेयर प्राइज की दुकानों से लोगों को राशन मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं, अब संबंधित विभाग ने निर्णय लिया गया है गाड़ियों के माध्यम से लोगों के गांव तक राशन पहुंचाया जाएगा। वहीं, उन्होंने इस विपदा की घड़ी में उन लोगों का भी आभार प्रकट किया है, जो समाज सेवा में लगे हुए हैं। वहीं कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद करने वालों का भी उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने आभार प्रकट किया है।
जानकारी छुपाने पर दर्ज होगा केस
उन्होंने कहा कि जो लोग तब्लीगी जमात में भाग लेने दिल्ली गए थे और वहां से लौट कर आए हैं, लेकिन अपनी पहचान छुपाए हुए हैं, वे लोग भी पुलिस या स्वास्थ्य विभाग के पास अपनी पहचान उजागर करें ताकि उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जा सकें। वहीं उन्होंने साफ किया किया अगर कोई अपनी पहचान छुपा रहा है और फिर पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ भादंसं की धारा 307 और 302 के तहत पुलिस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें