बिलासपुर। बिलासपुर में वीरवार को 10 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7 की रिपोर्ट रेपिड एंटीजन और 3 की आरटीपीसीआर के माध्यम से पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
वीरवार को जिले में 1340 लोगों के रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें से 7 पॉजिटिव आए।
सीएमओ डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं के कोट गांव से 34,14 और 13, पुराना बस अड्डा घुमारवीं से 37, 16 वर्षीय, मतवाणा से 9 वर्षीय, आशा माजरी से 40 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं नम्होल से 25 वर्षीय, पियुगली से 36 वर्षीय और थापना से 67 वर्षीय कोविड पॉजिटिव हुए हैं। बताया कि अब जिले में 104 एक्टिव मामले हैं। जिनमें से 95 होम आइसोलेशन में हैं। 3 मरीज कोविड केयर केंद्र और 6 कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किए गए हैं। जिले में अभी तक 12,494 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 12,314 ने कोविड को मात दी है और 76 लोगों की कोविड से मौत हो गई है।