फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एक फौजी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। कंदरौर क्षेत्र के देलग निवासी एक फौजी छुट्टी पर घर आया था, जिसे होम क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि जम्मू में 17 जुलाई को फौजी का सैंपल लिया गया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन

यह सूचना जम्मू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिलासपुर के उपायुक्त व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैन्य जवान के घर पहुंचकर उसे एंबुलेंस के माध्यम से शिवा आयुर्वेद कॉलेज चांदपुर में बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने देलग का स्पॉट विजिट किया और फौजी के प्राइमरी कांटेक्ट ट्रेस किए हैं, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर प्रशासन को भेज दी है।
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रकाश चंद दरोच ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जम्मू से घर छुटटी आए फौजी ने अपने आने की कोई रिपोर्ट प्रशासन को नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि उसका टेस्ट सत्रह जुलाई को जम्मू में ही हुआ था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ने फौजी के संपर्क में आए परिवार व आसपास के लोगों को पता लगाया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में पाजिटिव व्यक्ति से संक्रमण फैलने की स्थिति का पता लगाने के साथ ही उसकी रोकथाम को ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

0
बॉक्स..........
सूचना दिए बगैर सीधे पहुंच गया फौजी
प्रशासन को सूचित किए बगैर सीधे घर पहुंच रहे बाहरी राज्यों से आ रहे लोग परेशानी का सबब बन रहे हैं। देलग का जो फौजी छुट्टी लेकर घर आया है उसने प्रशासन को जम्मू में कोरोना टेस्ट होने बारे सचित ही नहीं किया था और न ही अपने अपने की कोई सूचना दी थी। जब मंगलवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया। इस पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और तत्काल उसे कोविड केयर सेंटर पहुंचाया गया। अब दो दिन में फौजी किन किन लोगों के संपर्क में आया है उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें