फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुंडखर पाठशाला के निर्माण कार्यों के लिए दिया 50 हजार रुपये का योगदान

Tue, 11 Nov 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यालय में आवश्यक संरचनात्मक सुधारों, संसाधनों के विस्तार पर खर्च होगी राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडखर के निर्माण और उन्नयन कार्यों में ढलोह निवासी महेंद्र ठाकुर, उनकी धर्मपत्नी सत्यदेवी व पिता रणजीत ठाकुर ने 50,000 रुपये का योगदान दिया है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस सहयोग को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि यह राशि विद्यालय में आवश्यक संरचनात्मक सुधारों और संसाधनों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने कहा कि महेंद्र ठाकुर जैसे जागरूक नागरिकों के सहयोग से ही शिक्षा संस्थानों का वास्तविक विकास संभव हो पाता है। उनके इस योगदान से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। शिक्षा के साथ धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों के विकास में भी महेंद्र ठाकुर ने अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने शिव मंदिर ढलोह के सुधार कार्यों के लिए एक लाख रुपये की राशि प्रदान की है, जिससे मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों को नई गति मिली है। इसके अलावा उन्होंने गो सदन दखयोड़ा हमीरपुर में पशु कल्याण और गो संरक्षण के लिए 21,000 का आर्थिक सहयोग दिया है। वर्तमान में महेंद्र ठाकुर महेतपुर और चंडीगढ़ में रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, लेकिन अपनी मातृभूमि से गहरा जुड़ाव रखते हुए वह निरंतर शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आर्थिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से महेंद्र ठाकुर, उनकी धर्मपत्नी सत्यदेवी और पिता रणजीत ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें