फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.60 लाख रुपये लेकर भागा ठेकेदार बड़सर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने एम्स कोठीपुरा में लेबर उपलब्ध करवाने वाले पश्चिमी बंगाल के ठेकेदार पर 1.60 लाख रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत कोठीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले एम्स में लेबर उपलब्ध करवाने वाले पश्चिमी बंगाल के ठेकेदार को 1.60 लाख रपये दिए। ठेकेदार ने कुछ दिन में पैसे लौटाने की बात कही थी। लेकिन ठेकेदार व्यक्ति को बिना बताए एम्स कोठीपुरा से चला गया। उसने पैसे भी वापस नहीं किए। इस संबंध में सदर थाना में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो ठेकेदार का फोन बंद पाया गया। पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुटी रही। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसे जिला हमीरपुर के बड़सर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा कि आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 417, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें