फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनुबंध कर्मियों को वर्ष में दो बार मिले नियमितीकरण का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान अध्यापक संघ ने क्लस्टर प्रणाली का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के जिला प्रधान अवनीश कुमार संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि अनुबंध से नियमितीकरण की कट ऑफ डेट को यथावत रखा जाए, ताकि दो वर्ष का अनुबंध काल पूर्ण करने के पश्चात अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में दो बार नियमितीकरण का मौका मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञान अध्यापक संघ ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत क्लस्टर प्रणाली का स्वागत किया है। इसके तहत सरकार के समक्ष मांग रखी है कि माध्यमिक पाठशाला में मुख्य अध्यापक के पद सृजित किए जाएं। इससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को पदोन्नति का मौका मिल सके। टीजीटी से मुख्य अध्यापक एवं प्रवक्ता स्कूल (न्यू) के पदों पर पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। इससे लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा में बैठे शिक्षकों को पदोन्नति का अवसर मिल सके। विज्ञान अध्यापक संघ ने सरकार से विशेष मांग की है कि पिछली पदोन्नति सूची में भी जीव विज्ञान के केवल तीन ही पदों पर ही दोन्नति की गई थी। इस बार इस विषय में अधिक से अधिक पदोन्नतियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें