फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छह स्कूलों के 55 बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभिन्न धार्मिक स्थलों की जानकारी की हासिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। जकातखाना क्षेत्र की छह प्राथमिक पाठशालाओं के 55 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बच्चों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाया गया और उन्हें वहां की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

केंद्र मुख्य शिक्षक रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में जकातखाना, दगड़ाहण, टिक्कर, दौलाधार, ज्योरपत्तनए, और सुन्हण क्यारियां के बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा 18 अध्यापक और अभिभावक भी इसमें शामिल रहे। रिवालसर झील, गुरुद्वारा साहिब, बौद्ध मठ, भगवान कृष्ण मंदिर, श्री नयना देवी जी और ऋषि लोमा के मंदिरों में जाकर माथा टेका एवं पूजा-अर्चना की। रिवालसर एक प्राकृतिक झील और दर्शनीय स्थल है। वहां पर बच्चों ने तीनों धर्मों हिंदू, सिक्ख और बौद्ध के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं दूसरी ओर चिडिय़ाघर में जाकर बच्चों ने विभिन्न जानवरोंं को देखा और आनंद लिया। उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ धर्मों की जानकारी देना और अपनी संस्कृति के बारे में ज्ञान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें