फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही दिशा में सतत प्रयास, आत्म अनुशासन ही सफलता की कुंजी : मयंक

Sat, 08 Nov 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में आयोजित कॅरियर परामर्श कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में कॅरिअर परामर्श कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग सेल की ओर से कॅरिअर परामर्श कार्यशाला हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कॅरिअर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य वक्ता मयंक शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने की रणनीति, अध्ययन पद्धतियों, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही दिशा में सतत प्रयास और आत्म अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कॅरिअर काउंसलिंग सेल, मुख्य वक्ता का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार की कार्यशालाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक प्रो. पवन कुमार, डॉ. रविंद्र, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. वीरेंद्र, प्रो. कंचना, प्रो. सुदेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें