फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के अभाव में कंटनमेंटजोन में राहगीरों ने फिर तोड़ी बल्लियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नगर के हाटस्पाट क्षेत्र केनाल रोड पर नगरपालिका द्वारा लोगों की आवाजाही रोकने के लिए लगाई गईं बल्लियों को पुलिस के अभाव में बुधवार की रात में अज्ञात राहगीरों ने वाहनों की टक्कर मारकर फिर तोड़ दिया गया। इसके बाद गुरुवार को दोपहर तक लोगों का कंटेनमेंट जोन क्षेत्र से बिना मास्क के होकर आना जाना बरकरार रहा। वहीं, कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में दुकानें आज भी खुलीं। बाद में नगरपालिका प्रशासन ने तीसरी बार फिर से बलिलयों को बांधा गया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि नगर के मोहल्ला बाजार कलां में केनाल रोड निवासी एक युवक के कोरोना पाजिटिव निकलने की वजह से एसडीएम डा. राजेश कुमार ने केनाल रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। नगरपालिका कर्मियों ने बल्लियां लगाकर रोड को बंद कर दिया था और पूरे रोड को सैनिटाइज भी किया था। लोगों के मुताबिक, बुधवार की रात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर रोड पर लगाई गईं दोनों बल्लियों को फिर से तोड़ दिया गया। इसके बाद लोगों का पुलिस के अभाव में इस प्रतिबंधित क्षेत्र से होकर गुजरना आम बात हो गई। बुधवार की रात में ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी। एसडीएम ने ईओ को बल्लियां दोबारा लगवाने व कोतवाली प्रभारी को पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। गुरुवार की दोपहर के बाद नगरपालिका कर्मियों ने बल्लियों को दोबारा बांध दिया गया। फिर भी लोगों को पूरे दिन बल्लियों के नीचे से होकर गुजरते हुए देखा गया। वहीं, लोगों का आरोप है कि कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम दुकानों को भी खोला जा रहा है। ज्ञात हो कि कंटेनमेंट जोन में इससे पूर्व भी बल्लियों को तोड़ दिया गया था। मोहल्ला कायस्थान के पिता पुत्र द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर आकर व्यवसाय करने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ उल्लंघन की रिपोर्ट भी दर्ज की है। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बल्लियां लगा दी गई हैं और पुलिस भी मुस्तैद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें