फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राशन डिपो से खाली बैग लेकर लौट रहे उपभोक्ता

Fri, 15 Nov 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आधा माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिली दालें, तेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नवंबर माह आधा बीत चुका है, लेकिन अभी तक राशन डिपो में न तो दालें पहुंची हैं और न ही डिपुओं में कोई खाद्य तेल पहुंच पाया है। राशन डिपो से लोग खाली बैग लेकर लौट रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें इस माह की दालें और तेल नहीं मिल पाया है। न ही दिवाली के कोटे की अभी तक अतिरिक्त चीनी मिल पाई है। परिवारों को जहां सरकार एक तरफ सस्ता राशन देने का दावा करती है तो दूसरी तरफ उपभोक्ता खाली हाथ घरों को लौट रहे हैं। राशन मिलने की आस में कुछ उपभोक्ता पिछले कई दिनों से राशन की दुकानों पर चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन राशन की दुकानों से दालें और तेल गायब है। डिपो में सिर्फ आटा, चावल और चीनी की खेप ही पहुंच पाई है। जबकि किसी भी प्रकार की कोई दाल तथा खाद्य तेल नहीं मिल रहा है। बताते चलें कि जिले में 251 राशन डिपो हैं जिनमें 1.15 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं जो हर महीने डिपो से राशन खरीदते हैं लेकिन इस महीने लोगों को डिपो में सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरफ से डिपो में मलका, मा और चने की दाल सहित तीन दालें मिलती हैं जबकि रिफाइंड और सरसों का तेल भी उपभोक्ताओं को उचित दामों पर उपलब्ध करवाया जाता है लेकिन इस माह न तो डिपो में दालें उपलब्ध हो पाई हैं और न ही किसी भी प्रकार का तेल जिस वजह से लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आटा, चावल और नमक के अलावा कुछ भी नहीं मिल पा रहा है जिस कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सभी प्रकार की दालें मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स से सप्लाई होती हैं। लेकिन इस बार अभी तक स्टॉक की कमी बताई गई है। साथ ही उड़द की दाल की गुणवत्ता में कमी पाई गई थी। गुणवत्ता में कमी वजह से उसे वापस भेजा गया है। लेकिन इस दाल की दूसरी खेप जल्द ही आ रही है। अन्य दालों की सप्लाई के लिए केंद्रीय एजेंसी से बातें की जा रही हैं। उम्मीद है जल्द ही लोगों दालें उपलब्ध हो जाएंगी।

राजेश्वर गोयल, निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें