फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगड़ी में सीर खड्ड के किनारे मुक्तिधाम में निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा : कटवाल

Sun, 11 May 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता में सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत तुंगड़ी में सीर खड्ड के किनारे मुक्तिधाम परिसर में निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। रविवार को शिव मुक्तिधाम समिति बैहना-ब्राह्मणा के एक प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मुक्तिधाम परिसर के निर्माण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मुक्तिधाम को हर लिहाज से महत्वपूर्ण स्थल बताते हुए सभी लोगों से इसके निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। बाद में उन्होंने झंडूता भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। शिव मुक्तिधाम समिति बैहना-ब्राह्मणा के अध्यक्ष विनोद शर्मा और महासचिव रूपलाल शर्मा की अगुवाई में लगभग 50 लोगों ने विधायक जीतराम कटवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सीर खड्ड के किनारे तुंगड़ी में मुक्तिधाम परिसर के निर्माण के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। जीतराम कटवाल ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि समिति की हर तरह से सहायता करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुक्तिधाम हर व्यक्ति की जीवन यात्रा का अंतिम पड़ाव होता है। यह स्थल न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है। मुक्तिधाम का व्यवस्थित ढंग से निर्माण करना, उसमें सफाई, बैठने, पानी और रोशनी आदि की व्यवस्था करना न केवल हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक, बल्कि सभी का कर्तव्य भी है। दोपहर बाद जीतराम कटवाल ने जेजवीं और सलवाड़ पंचायत का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें