फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में लिफ्ट निर्माण के दौरान जेसीबी से टकराया भारी भरकम पत्थर

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में लिफ्ट निर्माण के दौरान जेसीबी से टकरा पत्थर। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में लिफ्ट निर्माण के दौरान कार्य कर रही जेसीबी से भारी भरकम पत्थर टकरा गया। गनीमत रही कि जेसीबी का चालक घटना में सुरक्षित बच गया। जेसीबी को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्री नयनादेवी जी में नगर परिषद के पार्क के समीप लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए रविवार को खुदाई की जा रही थी। इसी बीच अचानक एक भारी भरकम पत्थर नीचे गिरकर जेसीबी से टकरा गया। पत्थर को जेसीबी की ओर आता देख चालक एकदम से बाहर निकल गया। जेसीबी के डीजल टैंक को नुकसान हुआ है। यह नुकसान करीब 50 हजार रुपये का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें