फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष पर नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ बैठक के बावजूद घुमारवीं में बीडीसी अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। लोक निर्माण विश्राम गृह घुमारवीं में रखी बैठक में मात्र 13 सदस्यों ने ही हाजिरी भरी। इसमें घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के 11 और सदर विधानसभा क्षेत्र के 2 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ मंत्री की यह पहली बैठक थी। भाजपा समर्थित सदस्यों को फोन से सूचित किया गया था कि वे बैठक में उपस्थिति दर्ज करवाएं। कम सदस्य आने के कारण सिर्फ औपचारिकता के लिए बैठक हो पाई। मंत्री के साथ भेंट करने के साथ ही बैठक समाप्त की गई है। अब एक फरवरी को दोबारा सभी सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया गया है। घुमारवीं उपमंडल में 34 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें 10 सदर विधानसभा क्षेत्र के भी है। भाजपा 24 सदस्यों के साथ जीत का दावा कर रही है। इनमें घुमारवीं और सदर दोनों विधानसभा क्षेत्र के सदस्य शामिल है।
मंत्री के साथ एक फरवरी को सभी सदस्यों के साथ दोबारा बैठक कर सभी को एकजुटता के साथ चलने का आह्वान किया है। उस दिन अगर बात नहीं बनती हैं तो दो फरवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग करवानी पड़ सकती है। इसका कांग्रेस भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग हुई तो निश्चित ही भाजपा को इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। बैठक में क्रॉस वोटिंग भी हो सकती है। इससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर भाजपा एक फरवरी को होने वाली बैठक में सहमति नहीं बनाती है तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के असमंजस बन रहेगा। जो भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें