फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

विज्ञापन
बिलासपुर में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। स्रोत: कांग्रेस
विज्ञापन
बिलासपुर में शहीद स्मारक के पास दो घंटे का सांकेतिक धरना
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के बैनर तले जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में दो घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक के नजदीक आयोजित धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि होने से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि महंगाई के कारण परिवारों का बजट बिगड़ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने और बेरोजगार युवाओं के लिए ठोस नीति बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, झंडूता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कौशल, घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संदीप सांख्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, जिला कांग्रेस और अन्य संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी धरने में भाग लिया। कार्यक्रम में महिला नेत्रियों, पूर्व पार्षदों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि यदि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें