फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस सेवा दल की बैठक में मौजूद नेता और कार्यकर्ता। स्रोत: सेवादल - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर मंथन, चुनाव में अहम भूमिका निभाने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस सेवादल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और चुनाव में सेवादल की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल अनुशासित संगठन है और जनभावनाओं को बखूबी समझता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहितकारी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल अग्रणी भूमिका निभाएगा और प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने में योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश में विभाजनकारी ताकतों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चंदे और चढ़ावे से जुड़े मामलों ने ऐसी ताकतों की सच्चाई जनता के सामने उजागर की है। उन्होंने कहा कि लोग अब झूठे दिलासों में आने वाले नहीं हैं। बैठक में सदर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लक्षणम दास कौशल, संदीप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा, निक्का राम, राम लाल, गोरखू राम शास्त्री, बालक राम, ओम प्रकाश, छोटा राम ठाकुर, जीत राम, वीर पाल और बाबू राम भट्टा मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान गोपाल कुमार, कंदरौर पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाल नीटू, उपप्रधान देवी राम ठाकुर, वार्ड पंच नंद लाल और राजेंद्र, नरेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम भारद्वाज सहित अन्य सेवादल सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें