बिलासपुर के इंदिरा भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्ता । संवाद
-पार्टी कार्यालय में हुई समन्वय बैठक
-युकां के चार हजार कार्यकर्ता कार्यक्रम में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के समारोह को सफल बनाने के लिए सोमवार को बिलासपुर कांग्रेस की बैठक हुई। कार्यक्रम के लिए नियुक्त जिला समन्वयकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
जिला समन्वयक व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को लोगों को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में छोटे वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की है। सुख आश्रय, सुख शिक्षा जैसी योजनाएं सरकार द्वारा शुरू की हैं। वहीं जिला समन्वयक आशीष ठाकुर ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार के संसाधन शुरू किए हैं। 11 दिसंबर को स्टार्टअप योजना के तहत 680 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले से करीब चार हजार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला समन्वयक रीना पुंडीर, जिला समन्वयक तृप्ता ठाकुर, पूर्व प्रवक्ता संदीप सांख्यान, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष भगत राम वर्मा, अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।